बता दें की दिल्ली से नेपाल के लिए ट्रेन, फ्लाइट और बस सेवा उपलब्ध है। वहीं आपको लखनऊ से भी बस या ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी। आप वाराणसी या पटना से भी बस के द्वारा नेपाल जा सकते हैं। बिहार के कई शहरों से नेपाल जानें के लिए बस की सुविधा उपलब्ध हैं।
जरूर घूमे ये जगह।
देवी फॉल, पोखरा: गर्मियों के दिनों में आप नेपाल के पोखरा जरूर जाएँ। यहां देवी फाॅल में झरने की धारा अचानक गायब होकर भूमिगत हो जाती है। दुनियाभर के पर्यटक बड़ी संख्या में हर साल देवी फाॅल देखने के लिए आते हैं। आप इस जगह पर खूब मस्ती कर सकते हैं।
फेवा झील, पोखरा: नेपाल के पोखरा में वाॅटर फाॅल के अलावा आप फेवा झील भी देखने जा सकते हैं। यहां आप नौका विहार का लुत्फ उठा सकते हैं। यह जगह नेपाल के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक हैं। सबसे अच्छी बात यह हैं की यहां घूमने में आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
लुम्बिनी : नेपाल का यह स्थान गौतम बुद्ध का जन्म स्थली है, जो हिमालय के पर्वतों से घिरा पड़ा है। लुम्बिनी एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। इसके स्तूप और मठ इसे बेहद खास बनाने हैं। अगर आप नेपाल में हैं तो इस स्थान पर जरूर जाये।
0 comments:
Post a Comment