वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी?
1 .शाहिद अफरीदी : वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड अफरीदी के नाम दर्ज है। उन्होंने 398 मैचों में 351 छक्के लगाए हैं जो की वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं।
2 .क्रिस गेल : इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के बैट्समैन क्रिस गेल हैं। गेल ने वनडे क्रिकेट के 301 मैचों में 331 छक्के लगाए हैं।
3 .सनथ जयसूर्या : वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में जयसूर्या तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 270 छक्के लगाए हैं
4 .रोहित शर्मा : टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। रोहित ने अब तक खेले 227 मैचों में 244 छक्के लगाए हैं।
5 .एमएस धोनी : इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं। उन्होंने 350 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 229 छक्के लगाए हैं।
0 comments:
Post a Comment