UP: उत्तर प्रदेश के इस ज‍िले का बदलेगा नाम, तैयारी शुरू

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में एक और जिले का नाम बदलने की तैयारी चल रही हैं। इससे पहले योगी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या रखा हैं। 

खबर के अनुसार सरकार अब बस्ती जिले का नाम बदलकर वशिष्ठनगर कर सकती हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने राजस्व परिषद को नाम बदलने का प्रस्ताव भेज दिया हैं। इस प्रस्ताव पर अगर स्वीकृति मिलती हैं तो बस्ती जिले का नाम बदल जायेगा।

बता दें की भगवान श्रीराम के कुल गुरू महर्षि वशिष्ठ के नाम से बस्ती का नाम बदलकर वशिष्ठनगर रखा जायेगा। नाम बदलने की प्रक्रिया में आने वाला खर्च अब सरकार नहीं बल्कि विभाग खुद वहन करेगी। इसको लेकर भी तैयारी कर ली गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती में खुले मेडिकल कालेज का नाम महर्षि वशिष्ठ के नाम पर करने की घोषणा की थी। इससे बस्ती जिले का नाम बदलने पर बल मिल गया हैं। ऐसा माना जा रहा हैं की सरकार जल्द ही इसकी स्वीकृति दे सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment