शनि जयंती पर राशि के अनुसार करें दान, मिलेगा पुण्य फल

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल 30 मई को शनि जयंती का त्यौहार मनाया जायेगा। आप शनि जयंती के दिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार दान करते हैं तो इससे आपको पुण्य मिलेगा। साथ ही साथ शनिदेव की कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि आएगी।

शनि जयंती पर राशि के अनुसार करें दान, मिलेगा पुण्य फल?

मेष राशि : आप सरसों का तेल और काले तिल का दान करें। 

वृषभ राशि : इस राशि के जातक कोई भी काला चीज दान करें। 

मिथुन राशि : इस राशि के जातक शनि जयंती पर काले कपड़े दान करें। 

कर्क राशि : आप शनि जयंती पर उड़द की दाल, तेल और तिल का दान करें। 

सिंह राशि : इस राशि के जातक शनि जयंती पर ॐ वरेण्याय नमः मंत्र का जाप करें.

कन्या राशि  : इस राशि के जातक शनि जयंती पर गरीबों को छाता और जूते दान करें। 

तुला राशि : आप शनि जयंती पर जरूरतमंदों को काले कपड़े, छाता और सरसों का तेल दान करें। 

वृश्चिक राशि : इस राशि के जातक शनि जयंती के दिन लोहे की कोई भी चीज दान कर सकते हैं।

धनु राशि : आप इस दिन शनि मंत्र 'ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः' का जाप करें। आपके लिए शुभ रहेगा।

मकर राशि: इस राशि के जातक शनि जयंती के दिन पशु-पक्षियों को दाना-पानी दें और कुत्‍ते को रोटी खिलाएं। 

कुंभ राशि : उस राशि के जातक शनि जयंत्री पर कुष्ठ रोगियों की मदद करें और दवाएं-पैसा आदि चीजें दान करें। 

मीन राशि : इस राशि के जातक शनि जयंती पर घी, सरसों के तेल और तिल का दान करें। आपके लिए लाभकारी रहेगा।

0 comments:

Post a Comment