ये हैं दुनिया के सबसे खतरनाक लड़ाकू विमान, पलभर में मचा सकते हैं तबाही

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में दुनियाभर के देश अपने लड़ाकू विमानों को अपग्रेड कर रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद कई देशों में हथियार खरीदने और बनाने की होड़ लग गई हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे लड़ाकू विमान के बारे में बताएंगे जिसे दुनिया में सबसे खतरनाक माना जाता हैं। ये फाइटर जेट पलभर में तबाही मचा सकता हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन द्वारा विकसित किया गया एफ-22 रॉप्टर दुनिया के सबसे खतरनाक फाइटर जेट हैं। इस लड़ाकू विमान की तोड़ दुनिया के किसी भी देश के पास नहीं हैं। अमेरिका ने साल 2005 में ही इसे अपनी वायुसेना में शामिल कर लिया था।

बता दें की अमेरिका एफ-35 लाइटनिंग-2 फाइटर जेट को अमेरिका नोटों देशों के साथ साथ इजराइल को भी दिया हैं। लेकिन एफ-22 रॉप्टर लड़ाकू विमान उसने अभी तक किसी देश को नहीं दिया हैं और ना ही इस विमान की टेक्नोलॉजी किसी से शेयर किया हैं। 

यह फाइटर जेट अपने आप में उम्दा, बेहद खतरनाक, रेडार से ओझल होने की कला में माहिर हैं। यह स्टेट ऑफ आर्ट एवियानिक्स और खतरनाक हथियारों को ले जाने में भी सक्षम है। ऐसा माना जाता हैं की यह विमान दुश्मनों को मिनटों में बर्बाद कर सकता हैं।

0 comments:

Post a Comment