खबर के अनुसार भागलपुर परिवहन निगम को स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के द्वारा दो बसों का परमिट मिल चूका हैं। बहुत जल्द इस रूट पर बस का संचालन शुरू किया जायेगा। इसके संचालन से भागलपुर से रांची जाना आसान हो जायेगा।
बता दें की बिहार राज्य परिवहन निगम ने भागलपुर से रांची के लिए सरकारी बस सेवा के संचालन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली है। साथ ही साथ बसों का टाइमटेबल भी जारी कर दिया गया हैं। वहीं बस का किराया भी तय कर दिया गया हैं।
बस का टाइमटेबल।
यह बस सुबह 7:45 बजे तिलकामांझी सरकारी बस डिपो से खुलेगी जो शाम 7:50 बजे रांची पहुंचेगी। वहीं रांची से यह बस सुबह 5:45 बजे खुलेगी जो शाम 6:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी।
बस का किराया : 528 रुपये।
बस का रूट : यह बस भागलपुर से भाया बौसी, हंसडीहा, देवघर होते रांची जाएगी।

0 comments:
Post a Comment