हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। जिससे महिलाओं को कभी कभी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता हैं। आज इसी संदर्भ में जानने की कोशिश करेंगे शरीर के उन अंगों के बारे में जिन अंगों में गर्भावस्था के दौरान सूजन की समस्या उत्पन हो जाती हैं। इस समस्या के बारे में सभी महिलाओं को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि महिलाएं अपना ख्याल रख सके। तो आइये जानते हैं विस्तार से की गर्भावस्था के दौरान इन 5 अंगों में आ जाती है सूजन, महिलाएं जरूर जानें।
1 .पैरों में सूजन, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी हो जाती हैं। जिससे महिलाओं के पैरों में सूजन की समस्या आ जाती हैं। इससे महिलाओं के शरीर में थकान थकान सा बना रहता हैं तथा चलने फिरने में थोड़ी परेशानी होती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए गर्भवती महिलाओं को आयरन युक्त आहार जैसे चुकंदर, सेब, अनार, अखरोट आदि का सेवन करना चाहिए और डॉक्टर की सलाह भी लेनी चाहिए।
2 .मसूड़ों में सूजन, गर्भावस्था के समय मसूड़ों में सूजन की समस्या कैल्शियम की कमी के कारण उत्पन होता हैं। इससे शरीर की हड्डियां भी कमजोर हो जाती हैं और मसूड़ों में सूजन की समस्या जन्म ले लेती हैं। इसलिए गर्भावस्था के समय गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम युक्त आहार जैसे दूध, बादाम, अंडा आदि का सेवन करना चाहिए। इससे मसूड़ों में उत्पन सूजन की समस्या धीरे धीरे कम हो जाती हैं और महिलाओं का शरीर भी स्वस्थ रहता हैं।
3 .ओवरीज में सूजन, गर्भावस्था के दौरान जब महिलाओं के गर्भ में भूर्ण का विकास होने लगता हैं तब गर्भाशय की कोशिकाओं में खिचाव आता हैं। इससे ओवरीज में सूजन की समस्या जन्म ले लेती हैं। जिससे महिलाओं को यूरिन करने में परेशानी होती हैं। ऐसे तो इस समस्या को एक नॉर्मल समस्या माना जाता हैं। लेकिन महिलाओं को डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी बड़ी परेशानी का सामना करना ना पड़ें।
4 .गले में सूजन, गर्भावस्था के दौरान गले में सूजन की समस्या आयोडीन की कमी के कारण होता हैं। यह समस्या महिलाओं के लिए खतरनाक माना जाता हैं। क्यों की गले में सूजन होना थायराइड के लक्षण होते हैं। इससे गर्भपात होने का खतरा बना रहता हैं। इसलिए गर्भावस्था के समय अगर किसी महिला के गले में सूजन की समस्या होती हैं तो उसे शीघ्र हीं डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
5 .चेहरे पर सूजन, गर्भवती महिलाओं के चेहरे पर सूजन की समस्या शरीर में पोषक तत्वों की कमी के साथ साथ आयरन की कमी के कारण उत्पन होता हैं। इससे महिलाओं के चेहरे पर सूजन आ जाती हैं और शरीर में थकान की समस्या बनी रहती हैं। साथ हीं साथ शरीर में एनर्जी की भी कमी हो जाती हैं। इसलिए इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए और सुबह के समय मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए।
0 comments:
Post a Comment