गर्भावस्था में क्यों होती है ब्लड प्रेशर की समस्या, जानें कारण

हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में ब्लड प्रेशर की समस्या जन्म ले लेती हैं। कुछ महिलाओं का ब्लड प्रेशर ज्यादा हो जाता हैं तो कुछ महिलाओं का ब्लड प्रेशर कम हो जाता हैं। महिलाओं के मन में इस बात की चिंता बनी रहती हैं की गर्भावस्था के समय ऐसी समस्या क्यों होती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे उन कारणों के बारे में जिन कारणों की वजह से गर्भावस्था में ब्लड प्रेशर की समस्या होती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 
1 .हार्मोनिक बदलाव, गर्भावस्था में ब्लड प्रेशर की समस्या होने का सबसे पहला कारण हार्मोनिक बदलाव होता हैं। क्यों की हार्मोनिक बदलाव होने के कारण महिलाओं के शरीर का ब्लड सर्कुलेशन अनियंत्रित हो जाता हैं। जिससे महिलाओं के शरीर में ब्लड प्रेशर की समस्या जन्म ले लेती हैं। यह समय गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक मानी जाती हैं। इसलिए गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को समय समय पर अपने ब्लड प्रेशर की जांच कराते रहना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

2 .एनीमिया की बीमारी, गर्भावस्था के समय कुछ महिलाओं के शरीर में खून की कमी होने से एनीमिया की बीमारी जन्म ले लेती हैं। इस बीमारी के कारण महिलाएं लो ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित हो जाती हैं तथा महिलाओं का शरीर अस्वस्थ रहने लगता हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। लो ब्लड प्रेशर की समस्या माँ और बच्चा दोनों के लिए खतरनाक होता हैं। 

3 .शारीरिक कमजोरी, गर्भावस्था के समय महिलाओं के शरीर में एनर्जी की कमी हो जाती हैं और महिलाएं शरीर रूप से कमजोर हो जाती हैं। इसके कारण शरीर की कोशिकाओं में रक्त का प्रवाह ठीक तरीकों से नहीं होता हैं और महिलाएं लो ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित हो जाती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को समय समय पर ब्लड प्रेशर की जांच कराते रहना चाहिए और आयरन, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन और फोलिक एसिड युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। 

4 .तनाव और डिप्रेशन, गर्भावस्था में तनाव और डिप्रेशन के कारण भी ब्लड प्रेशर की समस्या जन्म ले लेती हैं। क्यों की तनाव और डिप्रेशन में रहने से ब्लड में ऑक्सीजन की कमी होने लगती हैं। जिसके कारण गर्भवती महिलाएं ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित हो जाती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को मेडिटेशन करना चाहिए तथा खुद को तनाव से दूर रखना चाहिए। 

5 .खून की कमी, शरीर में खून की कमी होने से भी ब्लड प्रेशर की समस्या जन्म ले लेती हैं। गर्भवती महिलाओं के शरीर में जब भूर्ण का विकास होने लगता हैं तब शरीर में खून की कमी होती हैं। इस दौरान महिलाएं लो ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित हो जाती हैं और उन्हें चक्कर आने लगता हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को आयरन युक्त आहार जैसे अनार, सेब, पालक, चुकंदर, अखरोट आदि का सेवन करना चाहिए तथा ब्लड की जांच कराते रहना चाहिए। 

0 comments:

Post a Comment