डेस्क: साइंस की बात करें तो महिलाओं में बांझपन की समस्या विटामिन की कमी के कारण भी होता हैं। इसके बारे में सभी महिलाओं को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि महिलाएं अपने आप का ख्याल रख सके तथा बांझपन की समस्या से खुद को बचा सके। आज इसी विषय में मेडिकल साइंस के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे उस विटामिन के बारे में जिस विटामिन की कमी होने से महिलाओं में बांझपन की समस्या होती हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से की किन विटामिन की कमी के कारण होती है बांझपन की समस्या।
विटामिन डी, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहा फर्टिविजन कार्यशाला में डॉक्टरों ने इस बात की जानकारी दी की महिलाओं में बांझपन होने का एक सबसे बड़ा कारण उनके शरीर में विटामिन डी की कमी होना होता हैं। विटामिन डी की कमी होने से महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स का निर्माण रूक जाता हैं। जिसके कारण महिलाओं के गर्भाशय में उच्च किस्म के अंडे का निर्माण नहीं हो पाता हैं। जिसके कारण महिलाएं बांझपन का शिकार हो जाती हैं।
इस विषय पर अपनी राय देते हुए डॉक्टर गीता और डॉक्टर सुनीता चंद्रा का कहना हैं की महिलाओं में ऐसा देखा गया हैं की 100 में से 95 महिलाओं में बांझपन की समस्या विटामिन डी की कमी के कारण होता हैं। इससे महिलाओं की सेहत भी प्रभावित होती हैं और महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ हो जाती हैं। महिलाओं को इस विटामिन को लेकर जागरूक करने की ज़रूरत हैं ताकि महिलाएं खुद का ख्याल रख सके और अपने शरीर में विटामिन डी की कमी होने से बचा सके।
इंडियन फर्टिलिटी सोसाइटी की 12वीं वार्षिक कार्यशाला में डॉक्टरों ने बताया की विटामिन डी के साथ साथ बच्चेदानी में गांठ बनने और गर्भाशय में संक्रमण होने से भी गर्भधान करने में समस्या होती हैं और महिलाएं बांझपन का शिकार हो जाती हैं। इतना ही नहीं डॉक्टरों का ये भी कहना हैं की महिलाओं में एनीमिया की बीमारी, थायराइड की बीमारी भी बांझपन का एक कारण होता हैं। इससे महिलाओं को प्रेगनेंसी में दिक्कत होती हैं। इसके बारे में महिलाओं को जागरूक करना बहुत ज़रूरी हैं ताकि महिलाओं को इस समस्या से छुटकारा मिल सकें।
0 comments:
Post a Comment