डेस्क: शास्त्रों की बात करें तो 27 जून से 30 जून तक शुक्र और चन्द्रमा की स्थिति जिन राशियों के लिए अनुकूल रहेगा उन राशियों का प्रेम जीवन अच्छा होगा और अगर शुक्र और चन्द्रमा की स्थिति अनुकूल नहीं रही तो उन राशियों के प्रेम जीवन में परेशानी आ सकती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे सभी राशियों के प्रेम राशिफल के बारे में की 27 जून से 30 जून तक किन राशियों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
मेष, सिंह और धनु राशि, शास्त्रों के अनुसार 27 जून 30 जून तक मेष, सिंह और धनु राशि के लव भाव में शुक्र और चन्द्रमा निवास करेगा जो इनके प्रेम जीवन के लिए एक अच्छा संकेत हैं। इससे इनके प्रेम जीवन पर प्रेम की बरसात हो सकती हैं। इन्हे लव पार्टनर से सच्चा प्यार मिल सकता हैं। इस राशि के जातक एक खूबसूरत और रोमांटिक प्रेम जीवन का आनंद ले सकते हैं। इनके प्रेम जीवन में आने वाली समस्या समाप्त हो सकती हैं। भगवान कृष्ण की कृपा इनके प्रेम जीवन पर बनी रहेगी।
वृष, कन्या और मकर राशि, 27 जून से 30 जून तक वृष, कन्या और मकर राशि के प्रेम जीवन में ख़ुशियों का संचार हो सकता हैं। इन्हे चारों ओर से खुशियां मिल सकती हैं। इनकी कुंडली के पंचम भाव में चन्द्रमा और तीसरे भाव में शुक्र निवास कर रहा हैं। जो इनके प्रेम जीवन के लिए एक अच्छा संकेत हैं। इससे इनके प्रेम जीवन में आने वाली समस्या दूर हो सकती हैं। इनके सपने साकार हो सकते हैं। प्रेमी प्रेमिका के रिश्तों में मजबूती आ सकती हैं। भगवान कृष्ण का दर्शन करना प्रेम जीवन के लिए शुभ रहेगा।
मिथुन तुला और कुंभ राशि, शास्त्रों के अनुसार 27 जून से 30 जून तक मिथुन, तुला और कुंभ राशि के लोगों का प्रेम जीवन मिला जुला रहेगा। इनकी कुंडली में शुक्र और चन्द्रमा की स्थिति अच्छी नहीं हैं। जिससे इनके प्रेम जीवन में उत्तार चढ़ाव आता रहेगा। पति पत्नी के बीच मतभेद हो सकता हैं तथा इनके रिश्तों में दरार आ सकती हैं। इस राशि के जातक अपने जीवनसाथी या प्रेमिका के लिए कुछ उपहार ख़रीद सकते हैं तथा अपने नाराज पार्टनर को मनाने की कोशिश कर सकते हैं। भगवान कृष्ण को याद करना प्रेम जीवन के लिए शुभ रहेगा।
कर्क, वृश्चिक और मीन राशि, 27 जून से 30 जून तक कर्क, वृश्चिक और मीन राशि का प्रेम जीवन ख़ुशियों से भरा रहेगा। ग्रहों की स्थिति अनुकूल होने से इनके प्रेम जीवन में आने वाली समस्या समाप्त हो सकती हैं। इस राशि के जातक अपने लव पार्टनर के साथ एक खूबसूरत प्रेम जीवन का आनंद ले सकते हैं। इनके रिश्तों में मजबूती आ सकती हैं। इनके सपने साकार हो सकते हैं। यह समय इनके लिए बेहद खास हैं। भगवान कृष्ण की आराधना करना इनके प्रेम जीवन के लिए फलदायक साबित हो सकता हैं।
0 comments:
Post a Comment