खबर के अनुसार आजमगढ़, मिर्जापुर, चित्रकूट, प्रयागराज, देवीपाटन, बस्ती, अलीगढ़ और सहारनपुर में एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन (ACO) की 8 यूनिट खोली गई हैं। अब इन सभी जिलों में भ्रष्टाचार निर्वारण हेतु थाना बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
आपको बता दें की एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन (ACO) की यूनिट खोलने से सबसे बड़ा फायदा यह होगा की इन जिलों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में आसानी होगी। साथ ही साथ लोग सीधे इस इकाई में लोग अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे।
इससे पहले यूपी में 11 मंडलों में ही भ्रष्टाचार निवारण संगठन की इकाई बनी हुई थी। अब आठ और मंडलों में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की इकाई बनाई गई है। अब यहां भ्रष्टाचार निर्वारण थाने खोले जाएंगे। जहां लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

0 comments:
Post a Comment