T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

खेल समाचार : आज के समय में T20 क्रिकेट को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हैं। क्यों की इस क्रिकेट में दर्शक मैच का भरपूर आनंद उठाते हैं। लेकिन इस क्रिकेट में दुनिया के पांच बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया हैं। 

T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी?

1 .विराट कोहली : टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के लिस्ट में भारत के विराट कोहली पहले नंबर पर हैं। कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4008 रन बनाये हैं। जिसमे सर्वाधिक स्कोर 122 रन का हैं।

2 .रोहित शर्मा : इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम आता हैं। रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3853 रन बनाये हैं। जिसमे सर्वाधिक स्कोर 118 रन हैं।

3 .मार्टिन गप्टिल : सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल तीसरे नंबर पर हैं। इन्होने टी20 क्रिकेट में 3531 रन बनाये हैं, जिसमे 105 सर्वाधिक स्कोर हैं।

4 .बाबर आजम : इस लिस्ट में पाकिस्तान के बाबर आजम चौथे नंबर पर हैं। बाबर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3355 रन बनाये हैं। जिसमे 122 रन सर्वाधिक हैं।

5 .पॉल स्टर्लिंग : सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पॉल स्टर्लिंग पांचवे नंबर पर हैं। इन्होने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 3181 रन बनाये हैं। जिसमे 115 सर्वाधिक स्कोर हैं।

0 comments:

Post a Comment