बक्सर : कंचनेश्वर शिव मंदिर में करें भगवान शिव की पूजा

बक्सर : इस साल 4 जुलाई से भगवान शिव का माह सावन शुरू हो जायेगा। इसको लेकर देश के सभी शिव मंदिरों में तैयारी शुरू हो गई हैं। बिहार के लोग बक्सर में स्थित कंचनेश्वर शिव मंदिर में भगवान शिव की पूजा आराधना कर सकते हैं।

खबर के अनुसार  बक्‍सर के डुमरांव अनुमंडल मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर कंचनेश्वर शिव मंदिर स्थित हैं। हर साल सावन के महीने में यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती हैं। इस मंदिर में उत्तर गुप्तकालिन शिवलिंग की पूजा होती है।

बता दें की ऐसी मान्यता हैं की जो भी भक्त सावन के महीने में यहां भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना करने आता हैं। भोलेनाथ उनकी मनोकामना पूरी करते हैं। साथ ही साथ यहां पूजा करने से इंसान के जीवन पर शिव जी की कृपा बनी रहती हैं।

कंचनेश्वर शिव मंदिर के बारे में ऐसी मान्यता है कि प्राचीन काल में वाणासुर नाम का दैत्य अपने तीन कदमों में तीन शिवलिंग पर जल चढ़ाता था। जिसमे पहला ब्रह्मा द्वारा स्थापित बाबा ब्रहमेश्वर नाथ, दूसरा विनोबा वन स्थित कंचनेश्वर महादेव को और तीसरा भगवान गुप्तेश्वर नाथ को।

0 comments:

Post a Comment