खबर के अनुसार पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) माडल के तहत यूपी के लखनऊ, आगरा, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज समेत 17 जिलों के 23 बस अड्डों को विकसित किया जायेगा। इसके लिए 2607 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे।
आपको बता दें की उत्तर प्रदेश के 23 बस अड्डों को विकसित करने के लिए योगी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। इन बस अड्डों पर बहुमंजिला ईमारत बनाई जाएगी। साथ ही साथ यहां माल, बैंक, रेस्टोरेंट, पार्किंग, दफ्तर आदि की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
कहां-कहां बनेगा बस अड्डा।
कौशांबी 261 करोड़,
साहिबाबाद 161 करोड़,
गाजियाबाद 62 करोड़,
कानपुर सेंट्रल 143 करोड़,
वाराणसी कैंट 96 करोड़,
बुलंदशहर 64 करोड़,
गढ़मुक्तेश्वर 148 करोड़,
मथुरा ओल्ड 44 करोड़,
गोरखपुर 92 करोड़,
अयोध्या धाम 219 करोड़,
बरेली 137 करोड़,
मिर्जापुर 63 करोड़,
रायबरेली 43 करोड़,
आगरा फोर्ट 25 करोड़,
ईदगाह आगरा 52 करोड़,
सोहराब गेट मेरठ 80 करोड़,
ट्रांसपोर्ट नगर आगरा 193 करोड़,
रसूलाबाद अलीगढ़ 128 करोड़,
विभूति खंड गोमती नगर 243 करोड़,
चारबाग बस स्टेशन 50 करोड़,
अमौसी लखनऊ 154 करोड़,
सिविल लाइन प्रयागराज 110 करोड़,
जीरो रोड डिपो प्रयागराज 39 करोड़,

0 comments:
Post a Comment