गर्भावस्था में आ जाती है इन 5 अंगों में सूजन, जानिए

हेल्थ डेस्क: जब कोई महिला गर्भवती होती हैं तो गर्भवती होने के बाद उनके शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। इस बदलाव के बारे में सभी महिलाओं को अनिवार्य रूप से जानकारी होनी चाहिए ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना करना ना पड़ें। 

खबर के अनुसार गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को मितली आना, चक्कर आना, पेट दर्द होना, चिड़चिड़ापन जैसे समस्या आम होती हैं। लेकिन अगर ये समस्या अधिक हो तो महिलाओं को इसके बारे में डॉक्टर से सलाह आवश्य लेनी चाहिए। 

गर्भावस्था में आ जाती है इन 5 अंगों में सूजन, जानिए

पैर में सूजन : गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के पैर में अक्सर सूजन की समस्या होती हैं। करीब 90 प्रतिशत महिलाओं को इस समस्या का सामना करना पड़ता हैं। 

चेहरे पर सूजन : गर्भावस्था के दौरान शरीर में हार्मोनल बदलाव होने के कारण महिलाओं के चेहरे पर सूजन की समस्या होती हैं। 

जननांगों मे सूजन : कई महिलाओं को गर्भवस्था के दौरान जननांगों मे सूजन आ जाती है जिससे यूरीन डिस्चार्ज करने में दिक्कत होती हैं।

मसूड़ों में सूजन : गर्भावस्था में मसूड़ों में भी सूजन आ जाती है। अगर किसी महिला को ऐसी परेशानी हैं तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

ब्रेस्ट में सूजन : गर्भवती होने के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। जिससे ब्रेस्ट में सूजन आ जाती हैं। 

0 comments:

Post a Comment