हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके पेट में कब्ज और गैस की समस्या होती हैं। लोग इस बात को लेकर चिंतित होते हैं की ये समस्या उनके पेट में क्यों होती हैं। आज जानने की कोशिश करेंगे उन कारणों के बारे में जिन कारणों की वजह से इंसान के पेट में कब्ज और गैस की समस्या होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से की इन 5 कारणों की वजह से होती है कब्ज और गैस की समस्या।
1 .शरीर में पानी की कमी, यदि किसी व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी हो जाती हैं तब उस व्यक्ति के पेट में कब्ज और गैस की समस्या उत्पन हो जाती हैं। क्यों की पानी की कमी होने के कारण शरीर का मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता हैं। यह समस्या इंसान के लिए बहुत खतरनाक होता हैं। इसे भूलकर भी नज़रअंदाज़ ना करें और इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए भरपूर पानी का सेवन करें।
2 .पाचन तंत्र कमजोर, शरीर में पाचन तंत्र के कमजोर होने से भोजन पचने में परेशानी होती हैं और यह समस्या धीरे धीरे कब्ज और गैस की बीमारी का रूप ले लेती हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लोगों को डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए तथा विटामिन सी युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। विटामिन सी युक्त आहार पाचन तंत्र के लिए बेहतर साबित होता हैं।
3 .जंक फ़ूड का सेवन, दरअसल जंक फ़ूड में कई तरह के हानिकारक तत्व मौजूद होते हैं जो पाचन तंत्र को प्रभावित करते हैं। इससे पेट में कब्ज और गैस की समस्या उत्पन हो जाती हैं तथा लोगों का शरीर अस्वस्थ रहने लगता हैं। इसलिए अगर आप कब्ज और गैस की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप जंक फ़ूड का सेवन भूलकर भी ना करें।
4 .कोलेस्ट्रॉल युक्त खाना का सेवन, अगर आप अधिक मात्रा में कोलेस्ट्रॉल युक्त खाना खाते हैं तो इससे आपके पेट में कब्ज और गैस की समस्या उत्पन हो सकती हैं। क्यों की कोलेस्ट्रॉल युक्त खाना खाने से शरीर का वजन बढ़ने लगता हैं। इससे पाचन तंत्र ठीक तरीकों से काम नहीं करता हैं और पेट में गैस बनने लगता हैं। इसलिए अगर आप कब्ज और गैस से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप कोलेस्ट्रॉल युक्त खाना ना खाएं।
5 .मोटापा, अधिक मोटापा होने से भोजन पचने में परेशानी होती हैं। साथ हीं साथ शरीर का इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता हैं। जिसके कारण पेट में कई तरह की परेशानियां जन्म लेने लगती हैं। इससे इंसान कब्ज और गैस की समस्या से ग्रसित हो जाता हैं तथा उसके शरीर में कमजोरी आने लगती हैं। इसलिए अगर आपका शरीर मोटापा का शिकार हैं तो आप प्रतिदिन व्यायाम करें और समय समय पर डॉक्टर की सलाह लेते रहें।
0 comments:
Post a Comment