न्यूज डेस्क: भारत में किसी भी व्यक्ति को न्याय देने का काम जज करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की इन जजों को भारत सरकार के द्वारा कितनी सैलरी मिलती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों को कितनी सैलरी मिलती हैं। साथ ही साथ उन्हें कौन-कौन सी सुबिधाएं दी जाती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
साल 2018 में लोकसभा और राज्यसभा से बिल के पास होने के बाद जजों के वेतन में दोगुना से अधिक वृद्धि हो गयी हैं। संसद के दोनों सदनों से यह बिल पास होने और कानून बनने के बाद भारत के मुख्य न्यायाधीश को हर माह 2.80 लाख रुपए का वेतन मिलता हैं।
सुप्रीम कोर्ट के जजों और हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को प्रति माह 2.50 लाख रुपए वेतन मिलता हैं।
हाईकोर्ट के जजों को बिल पास होने के बाद उन्हें हर माह 2.25 लाख रुपए वेतन मिलता हैं। साथ ही साथ उन्हें 12 हजार रुपए प्रति महीने का अलाउंस मिलता है।
आपको बता दें की देश के 24 हाईकोर्ट में कुल 682 जज है। 31 स्वीकृत पदों के मुकाबले सुप्रीम कोर्ट में अभी 25 जज हैं। हाई कोर्ट में जजों के लिए 1079 पद मंजूर किए गए हैं। देश के 24 हाई कोर्ट में केवल 682 जज ही काम कर रहे हैं, शेष पद रिक्त पड़े हुए हैं।
0 comments:
Post a Comment