अगर पेशाब में आता है बदबू तो न करें अनदेखा, हो सकती है ये गंभीर बीमारी

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके पेशाब में बदबू आने की समस्या होती हैं। लोग इस समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। जो उनके लिए खतरनाक साबित होता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस बीमारी के बारे में जिस बीमारी के कारण पेशाब में बदबू आने की समस्या होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
यूटीआई की बीमारी। 
यूटीआई यानि यूरिनरी ट्रैक इन्फेक्शन के प्रमुख लक्षणों में एक लक्षण बार बार पेशाब जाना साथ ही साथ पेशाब में बदबू आना हो सकता है। अगर आपको भी ऐसा होता है तो हो सकता है आपको यूटीआई हो। इसमें पेशाब के समय जलन और प्राइवेट पार्ट में दर्द भी होता है। यह कई बार घातक भी हो सकता है। इसलिए ऐसी समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह लेना ही बेहतर उपाय माना जाता हैं। 

आपको बता दें की इस बीमारी के अन्य लक्षणों में पेशाब से तेज गन्ध आना और कमर में दर्द होना भी शामिल है। साथ ही साथ अगर आपको तेज बुखार और उल्टी की समस्या हो रही है तो संभावना है कि आपको यूटीआई हो। इसलिए आप जितना जल्दी को सके इसका इलाज कराएं। 

पुरुषों में होने वाली इस बीमारी का प्रमुख कारण गंदगी है। इसमें मूत्र मार्ग में संक्रमण की वजह से पेशाब में कई तरह की समस्या जन्म ले लेती हैं। डॉक्टरों के अनुसार आज के समय में ज्यादा तर महिलाएं अपने पेशाब को बहुत देर तक रोक कर रखती हैं। जिसके कारण उनमे संक्रमण होने के चांस बढ़ जाते हैं। इसलिए महिलाओं को इन बात का ध्यान रखना चाहिए। 

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए भरपूर पानी का सेवन करें। तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह लें। नारियल पानी का सेवन करना भी लाभकारी साबित होता हैं। आप इस संक्रमण से बचने के लिए विटामिन सी युक्त आहार का सेवन करें। 

0 comments:

Post a Comment