न्यूज डेस्क: भारत में बहुत से युवा ऐसे हैं जो आर्मी ऑफिसर बनना चाहते हैं। लेकिन लोगों को इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती हैं। जिसके कारण वो चाह कर भी अपना सपना पूरा नहीं कर पाते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की आप कौन से एग्जाम के द्वारा सेना में ऑफिसर बन सकते हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1. नेशनल डिफेंस अकेडमी (NDA)
NDA के द्वारा केवल इंडियन आर्मी में ही नही बल्कि तीनो सेनाओं इंडियन आर्मी, नेवी तथा एयरफोर्स को जॉइन किया जा सकता है। इसके तरह आप सेना में ऑफिसर बन सकते हैं। NDA एंट्री स्कीम के लिए कैंडिडेट 12th क्लास के दौरान ही अप्लाई कर सकते है।
2. टेक्निकल एंट्री स्कीम ( TES)
NDA एंट्री की तरह यह एंट्री स्कीम भी 12वी के आधार पर होती है। इस एंट्री स्कीम में फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा मैथमेटिक्स होना अनिवार्य है तथा तीनो सब्जेक्ट्स में एग्रीगेट 70% मार्क्स होने चाहिए। तभी आप आवेदन कर सकते हैं।
3. Combined Defence Services Examination
CDSE के लिए कैंडिडेट के पास ग्रेजुएशन डिग्री होना अनिवार्य है, ग्रेजुएशन में फाइनल ईयर के स्टूडेंट भी CDS एंट्री के लिए अप्लाई कर सकते है। इससे आप तीनो सेना में ऑफिसर बन सकते हैं।
4. टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC).
यह army officer एंट्री स्कीम भी ग्रेजुएशन के आधार पर होती है। जिन छात्रों ने BE( Bachelor of Engineering) तथा B. Tech (Bachelor of Technology) कम्पलीट कर लिया है। वो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं और सेना में ऑफिसर बन सकते हैं।
5 .Short Service Commission (SSC)
इंडियन आर्मी में शार्ट सर्विस कमीशन के लिए अलग आर्मी ऑफिसर एंट्री स्कीम है। शार्ट सर्विस कमीशन के अंतर्गत जॉइन किये हुए आर्मी ऑफिसर 10 वर्ष तक सर्विस कर सकते है इसके पश्चात या तो उन्हें 4 वर्ष के लिए सर्विस बढ़ानी होती है या फिर परमानेंट कमीशन लेना होता है।
0 comments:
Post a Comment