बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा स्थगित, विभाग ने जारी किया आदेश

न्यूज डेस्क: बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया हैं। इसको लेकर केंद्रीय चयन पर्षद ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किया हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ सकते हैं।

खबर के अनुसार विभाग में 18 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी हैं। आपको बता दें की बिहार पुलिस के 1722 और होमगार्ड के 551 पदों के लिए 18 अक्टूबर को लिखित परीक्षा होनी थी। लेकिन विभाग ने इसे फिलहाल के लिए रद्द करने का फैसला लिया हैं।

बता दें की केंद्रीय चयन परिषद ने अभी कोई नई तिथि जारी नहीं की है लेकिन बहुत जल्द नई तारीख को जारी किया जा सकता हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखें। क्यों की आधिकारिक वेबसाइट पर ही नोटिश जारी किया जायेगा। 

0 comments:

Post a Comment