तेजी से बढ़ रही है इन 4 देशों की सैन्य ताकत, जानें भारत की स्थिति

न्यूज डेस्क: एक ताजा रिपोट के मुताबिक दुनिया में बहुत से देश अपने सैन्य ताकत को बढ़ा रहे हैं। लेकिन इस सूचि में चार देश ऐसे हैं जिनके सैन्य ताकत सबसे ज्यादा बढ़ रही हैं। इन देशों की सेनाएं आधुनिक हथियार और घातक मिसाइल सिस्टम से लैस हो रही हैं।

दी स्‍पेक्‍टेटर इंडेक्‍स की रिपोर्ट के मुताबिक इस लिस्ट में अमेरिका पहले स्थान पर है जिसकी सैन्य ताकत तेजी के साथ बढ़ रही हैं। वर्तमान समय में अमेरिका की सेना सबसे आधुनिक और घातक हथियारों से लैस हैं। इसकी ताकत दोगुनी गति के साथ बढ़ रही हैं।

वहीं इस लिस्ट में रूस को दूसरे स्‍थान पर जगह दी गई है। जबकि तीसरे स्‍थान पर चीन की सेना को रखा गया है। बता दें की अमेरिका के बाद रूस की सैन्य ताकत भी तेजी के साथ बढ़ रही हैं तो वहीं चीन भी अपनी सैन्य ताकत को लगातार बढ़ा रहा हैं।

रिपोट के मुताबिक भारत की सैन्य ताकत भी पिछले कुछ सालों में तेजी के साथ बढ़ी हैं। वर्तमान में भारत की सैन्य ताकत चौथे नंबर पर हैं। भारत की सेना भी आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस हो रही हैं। इसकी ताकत में जबरदस्त वृद्धि देखि जा रही हैं।

0 comments:

Post a Comment