सरकारी कर्मचारियों को मोदी सरकार का एक और तोहफा, आदेश हुआ जारी

न्यूज डेस्क: देश में नौकरी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया हैं। जिससे कर्मचारियों को लाभ हो सकता हैं। मिली जानकारी के अनुसार मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के जीपीएफ पर 7.1 फीसदी ब्याज देने जा रही हैं।

खबर के अनुसार मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के जनरल प्रोविडेंट फंड यानी जीपीएफ की ब्याज दर की घोषणा कर दी है। इसके लिए सरकार ने आदेश भी जारी किया हैं। इससे कर्मचारियों को आर्थिक लाभ हो सकता हैं।

आपको बता दें की केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर सरकार ने आगामी 31 जून 2021 तक रोक लगा दी है। जिसके कारण कर्मचारी मोदी सरकार से नाखुश नजर आ रहे थे। इन कर्मचारियों को ख़ुशी देने के लिए मोदी सरकार ने सौगातों की बरसात की हैं।

मोदी सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक जीपीएफ पर अक्टूबर से दिसंबर महीने की तिमाही के लिए तय की गई ब्याज दरें बीते 1 अक्टूबर से ही लागू कर दी गई हैं जो दिसंबर 2020 तक के लिए है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों को काफी फायदा होगा।

0 comments:

Post a Comment