कार्तिक महीने में करें तुलसी की पूजा, घर में आएगी बरकत

धर्म डेस्क: शास्त्रों के अनुसार कार्तिक महीने में तुलसी पूजा करने से इंसान की जिंदगी में कई तरह के बदलाव आते हैं। साथ ही साथ दैविक शक्तियों का असर होता हैं। इससे इंसान एक सफल और कामयाब जीवन एन्जॉय करता हैं। इसलिए सभी वक्तियों को कार्तिक महीने में तुलसी पूजा करनी चाहिए।

1 .कार्तिक महीने में तुलसी के पौधे की पूजा से हर मनोकामना पूरी होती हैं। साथ ही साथ इससे इंसान के जीवन में बरकत आती हैं।

2 .कार्तिक महीने में शाम को तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाना उत्तम होता है। इससे जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

3 .ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा लगाने के लिए कार्तिक का महीना सबसे उत्तम माना जाता हैं। इससे घर में बरकत आती हैं।

4 .महिलाएं कार्तिक माह में प्रतिदिन तुलसी की पूजा करें। इससे उनके वैवाहिक जीवन में कभी कोई परेशानी नहीं आएगी।

5 .कार्तिक महीने में भगवान विष्णु और इनके अवतारों को तुलसी जरूर अर्पित करें। इससे जीवन की सभी परेशानियां दूर होगी।

0 comments:

Post a Comment