रविवार को करें सूर्य मंत्रों का जाप, मिलेगी यश-कीर्ति

धर्म डेस्क: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार का दिन सूर्यदेव का दिन होता हैं। इस दिन लोग सूर्यदेव की पूजा आराधना करते हैं। ऐसी मान्यता हैं की रविवार को सूर्यदेव की आराधना करने से इंसान के जीवन में सुख और समृद्धि आती हैं। साथ ही साथ इंसान के दुख-दर्द भी दूर होते हैं। 

वहीं रविवार के दिन सूर्य मंत्रो के जाप करने से इंसान को यश-कीर्ति की प्राप्ति होती हैं। साथ ही साथ इंसान को मेहनत का फल प्राप्त होता हैं। इसलिए रविवार के दिन आप सुबह के समय स्नान करने के बाद सूर्य मंत्र का जाप कर सकते हैं।

बता दें की सुबह के समय सूर्यदेव को जल अर्पित करते समय मंत्रों का जाप करना सबसे फलदायक होता हैं। इसलिए आप सुबह के समय उगते हुए सूर्य को जल अर्पित कर सकते हैं। साथ ही साथ इन मंत्रों का उच्चारण कर सकते हैं।

रविवार को करें सूर्य मंत्रों का जाप, मिलेगी यश-कीर्ति?

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः

ऊं घृ‍णिं सूर्य्य: आदित्य:

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा

ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ

ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:

ऐसे करें मंत्र जाप : धार्मिक मान्यता के अनुसार मंत्रों के शुद्ध उच्चारण से मंत्र जाप का लाभ मिलता है और इंसान की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आप सुबह के समय स्नान करने के बाद सूर्यदेव को जल अर्पित करते हुए इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment