मूंग दाल के सेवन से दूर होती हैं ये 5 बीमारियां

हेल्थ डेस्क: मेडिकल साइंस की बात करें तो मूंग दाल का सेवन इंसान के हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी होता हैं। इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। क्यों की एक कप मूंग दाल में प्रोटीन 14 ग्राम, फैट 1 ग्राम, फाइबर 15 ग्राम, फॉलेट 321 माइक्रोग्राम, शुगर 4 ग्राम, कैल्शियम 55 मि.ली., मैग्नीशियम 97 मि.ली., जिंक 7 मि.ली. पाया जाता है। इसके अलावा इस दाल में विटामिन बी1, बी5, बी6, थियामिन, डाइटरी फाइबर और रेजिस्टेंट स्टार्च भी होता है जो इंसान के हेल्थ के लिए लाभकारी साबित होता हैं। 
डायबिटीज में फायदेमंद :
मूंग दाल शरीर में इंसुलिन के लेवल को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके अलावा मूंग दाल ब्लड ग्लूकोज को नियंत्रित रखता है। जिससे डायबिटीज को व्यवस्थित रखने में सहायता मिलती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर मूंग दाल खाने की सलाह देते हैं। 

डेंगू से बचाव :
डेंगू मच्छरों के काटने से होने वाली एक खतरनार बीमारी है।इस बीमारी से बचने के लिए मूंग दाल का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इस दाल के सेवन से इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है, जिससे आप डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से बचे रह सकते हैं। इसलिए आप इसका सेवन जरूर करें। 

ब्रेन के लिए फायदेमंद :
मूंग दाल का सेवन ब्रेन के लिए फायदेमंद होता हैं। इससे ब्रेन के सेल्स मजबूत होते हैं तथा ब्रेन सही तरीकों से कार्य करता हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को प्रतिदिन मूंग दाल का सेवन करना चहिते। इससे तनाव और डिप्रेशन भी कम जाता हैं। 

अर्थराइटिस की बीमारी :
अगर किसी व्यक्ति को अर्थराइटिस की बीमारी हैं तथा उनके शरीर में दर्द की समस्या बनी रहती हैं तो उनके लिए मूंग दाल का सेवन रामबाण साबित होता हैं। इससे शरीर में एनर्जी आती हैं और हड्डियों का दर्द दूर हो जाता हैं। 

बॉडी को डिटॉक्स :
मूंग दाल का नियमित सेवन करने से  शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकल जाती है। जिससे शरीर की सफाई हो जाती है। साथ ही इस दाल में मौजूद तत्व लिवर, गॉल ब्लैडर, रक्त व आंतों को भी साफ करते हैं। इससे इंसान की सेहत अच्छी रहती हैं और बीमारियां दूर हो जाती हैं। 

0 comments:

Post a Comment