हेल्थ डेस्क: साइंस की बात करें तो काबुली चना इंसान के हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी होता हैं। इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं और इंसान खुद को स्वस्थ और सेहतमंद महसूस करता हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उन बीमारियों के बारे में जो बीमारियां काबुली चना खाने से दूर हो जाती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
अर्थराइटिस की बीमारी :
काबुली चना में लोहा, फास्फोरस, मैग्नीशियम, तांबा और जस्ता जैसे कई खनिज पाए जाते है जिससे यह शरीर को ऊर्जावान बनाते हैं और साथ ही साथ हड्डियों को मजबूत रखते हैं। इससे अर्थराइटिस की बीमारी दूर हो जाती हैं।
हृदय संबंधित बीमारी :
काबुली चना एथेरोस्क्लेरोसिस, दिल के दौरे आदि जैसी परेशानियों से निजात दिलाता है। इसमें मौजूद फाइबर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखता है और इस तरह हमारे कार्डियोवस्कुलर स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। इससे इंसान को ह्रदय सम्बंधित बीमारी नहीं होती हैं।
कैंसर से बचाता है :
काबुली चना में सेलेनियम नामक पदार्थ के मौजूद होने से यह लीवर के कार्यों में मदद करता है और कैंसर कोशिकाओं को हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाने से रोकता है। इससे शरीर में ट्यूमर की समस्या नहीं होती हैं।
आंखों संबंधित बीमारी :
आपको बता दें की काबुली चना में बीटा कैरोटीन, जस्ता, विटामिन ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह विटामिन ए को समाहित करने में हमारी मदद करते हैं। वह आंखों के स्वास्थ्य में मददगार साबित होते हैं। इससे आंख संबंधित बीमारी होने के चांस कम जाते हैं।
डायबिटीज :
काबुली चना रक्त में शर्करा को नियंत्रित रखने का कार्य करता है। यह हमारे शरीर में इंसुलिन को भी सही स्तर पर रखता है जिससे यह डायबिटीज में बहुत लाभदायक सिद्ध होता है।
0 comments:
Post a Comment