डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत सी महिलाएं ऐसी हैं जिनके शरीर में तरह तरह की बीमारियां जन्म ले रही हैं। इन बीमारियों के बारे में महिलाओं को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि महिलाएं खुद का ख्याल रख सकें। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी बीमारियों के बारे में जिन बीमारियों का खतरा महिलाओं में सबसे ज्यादा होता हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .एनीमिया की बीमारी, महिलाओं के शरीर में एनीमिया की बीमारी खून की कमी होने से होता हैं। इस बीमारी के कारण महिलाओं के शरीर में थकान बनी रहती हैं तथा महिलाएं खुद को अस्वस्थ और ऊर्जाहीन महसूस करती हैं। साथ ही साथ इससे चक्कर आना और उल्टी जैसी समस्या भी होती हैं। महिलाओं को इस बीमारी से सावधान रहना चाहिए और इससे छुटकारा पाने के लिए उन्हें आयरन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
2 .थायराइड की बीमारी, महिलाओं के शरीर में थायराइड की बीमारी आयोडीन की कमी के कारण होता हैं। इस बीमारी के कारण महिलाओं के शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। जिससे महिलाओं के शरीर का वजन बढ़ जाता हैं। साथ ही साथ उन्हें माँ बनने में भी परेशानी होती हैं। यह बीमारी महिलाओं के लिए खतरनाक साबित होती हैं। इसलिए सभी महिलाओं को सावधान रहना चाहिए और इस बीमारी से बचने के लिए आयोडीन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।
3 .डिप्रेशन की बीमारी, महिलाओं के शरीर में डिप्रेशन की बीमारी तेजी के साथ फैल रही हैं। इस बीमारी के कारण महिलाओं के दिमाग का न्यूरो सिस्टम कमजोर हो जाता हैं तथा दिमाग में स्ट्रेस हार्मोन्स का लेवल बढ़ जाता हैं। जिससे महिलाओं के दिमाग में तनाव और चिड़चिड़ापन की समस्या बनी रहती हैं। इससे सोचने समझने की शक्ति भी प्रभावित होती हैं। इसलिए सभी महिलाओं को सावधान रहना चाहिए और इस समस्या से बचने के लिए रोजाना मेडिटेशन करना चाहिए तथा डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
0 comments:
Post a Comment