कम उम्र में सेक्स करने से इस बीमारी का खतरा - शोध

हेल्थ डेस्क: डेलीमेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार जुरिक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 14 से 18 साल की उम्र के 300 लड़का और 300 लड़की पर एक शोध करने के बाद खुलासा किया की कम उम्र में सेक्स करना इंसान के लिए खतरनाक होता हैं। इससे इंसान के शरीर में कई तरह की बीमारियों का खतरा होता हैं। आज इसी शोध के द्वारा उस बीमारी के बारे में जानने की कोशिश करेंगे जिस बीमारी का खतरा कम उम्र में सेक्स करने वाले लोगों को होता हैं। 
निमफोमेनिया की बीमारी : 
यूनिवर्सिटी और जुरिक के शोधकर्ताओं ने 600 लोगों पर एक शोध करने के बाद बताया की कम उम्र में सेक्स करने पर सबसे ज्यादा खतरा लड़कियों को होती हैं। इससे लड़कियां निमफोमेनिया की बीमारी का शिकार हो सकती हैं। इस बीमारी के कारण लड़कियों की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं रहती हैं और इसका सीधा असर दिमाग के न्यूरो सिस्टम पर पड़ता हैं। 

इस बीमारी के कारण कुछ लड़कियों को सेक्स करने या हस्तमुथैन करने की लत लग जाती हैं जो उनके हेल्थ के लिए खतरनाक साबित होती हैं। इस बीमारी के कारण लड़कियों की याददाश्त पर भी बुरा इफेक्ट पड़ता हैं। साथ ही साथ उन्हें भविष्य में माँ बनने में परेशानी हो सकती हैं। शोधकर्ताओं का ये भी कहना था ही कम उम्र के लड़को को भी सेक्स करने से ये बीमारी हो सकती हैं। इसलिए इसके बारे में सही जानकारी होना बहुत जरुरी हैं। 
शोधकर्ताओं में अनुसार निमफोमेनिया की बीमारी एक मानसिक बीमारी हैं। इस बीमारी से ग्रसित होने वाले लोग सेक्स के भूखे बन जाते हैं। ये लोग सेक्स के बिना नहीं रह पाते हैं। जिसके कारण इनके शरीर में कई तरह की समस्या उत्पन हो जाती हैं। अगर किसी व्यक्ति को ऐसी समस्या होती हैं तो उसे नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए और डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। 

0 comments:

Post a Comment