स्नातक वालों को मिल रहा सरकारी नौकरी का मौका, जल्दी करें आवेदन

सरकारी नौकरी: अगर आप स्नातक हैं और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपको बता दें की  झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) आपको सरकारी नौकरी करने का मौका दे रहा हैं। अगर आप नौकरी करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।  
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 18 सितंबर, 2019 
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 नवंबर, 2019

पदों का नाम :                             पदों की संख्या 
सहायक प्रशाखा पदाधिकारी                  362
प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारि                    223
प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारि                  139
अंचल निरीक्षक-सह-कानूनगो                170
सहकारिता प्रसार पदाधिकारी                 241
प्लानिंग अस्सिटेंट                                   05
प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी             120

योग्यता :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम योग्यता भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में किसी भी स्ट्रीम में स्नातक या समकक्ष डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है।

आयु सीमा : 
इन पदों पर आवेदन करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है। 

चयन प्रक्रिया : 
आपको बता दें की इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।  

अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.in के माध्यम से निर्धारित समय सीमा के अंदर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment