न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में भारत दुनिया का सबसे तेज प्रगति करने वाला देश हैं। इस देश के राज्य भी तेजी के साथ प्रगति कर रहे हैं। लेकिन आज कुछ ऐसे राज्य के बारे में जानने की कोशिश करेंगे जिस राज्य में सबसे ज्यादा गरीबी हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
झारखंड।
भारत का सबसे गरीब राज्य झारखंड है। इस प्रदेश में करीब 37% आबादी गरीबी रेखा से नीचे रहती है। जो एक भारत के लिए एक चिंता का विषय हैं। प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर होने के बाबजूद भी झारखंड भारत का सबसे गरीब राज्य हैं।
मणिपुर।
गरीब राज्यों की लिस्ट में मणिपुर दूसरे नंबर पर है। मणिपुर प्रदेश में करीब 36.5 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा के नीचे हैं। सरकर को इन राज्यों पर विशेष रूप से ध्यान देने की ज़रूरत हैं। ताकि इस राज्य की गरीबी जितना जल्दी दूर हो सके।
अरुणाचल प्रदेश।
भारत के गरीब राज्यों की सूची में तीसरे स्थान पर है अरुणाचल प्रदेश का नाम आता हैं। इस प्रदेश की स्थिति काफी खराब है, प्रदेश में करीब 35% की आबादी गरीबी रेखा के नीचे आती है। जो राज्य और देश दोनों के लिए चिंता का विषय हैं।
बिहार।
गरीबी के मामले में बिहार चौथे नंबर पर हैं। यहां पर गरीबी और बेरोजगारी है जिससे आमजन परेशान हैं। ये इस राज्य के लिए चिंता का विषय हैं।
ओड़िसा।
गरीब राज्यों के इस लिस्ट में उड़ीसा पांचवे नंबर पर आता हैं। यहां पर 33% लोग गरीबी रेखा से नीचे है जो उड़ीसा के साथ साथ देश के लिए भी चिंता का विषय हैं।
0 comments:
Post a Comment