ये है दुनिया की 5 सबसे शानदार ट्रेनें, भारत का ट्रेन भी है शामिल

न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में से देश हैं जहां लोग ट्रेवल करने के लिए ट्रेन का सहारा लेते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे दुनिया के 5 सबसे शानदार ट्रेन के बारे में जिसकी चर्चा देश दुनिया में होती हैं। इस लिस्ट में भारत का भी ट्रेन शामिल हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से। 
1. ओरिएंट एक्सप्रेस, यूरोप
यूरोप की ओरिएंट एक्सप्रेस विश्व की सबसे शानदार और बेहतरीन ट्रेनों में से एक है। यह ट्रेन पेरिस से इतन्बुल तक का सफ़र तय करती है। यह ट्रेन अपने उच्च कोटि के व्यंजनों और सेवाओं के लिए जानी जाती है। इसकी खूबसूरती भी लोगों को आकर्षित करती हैं। 

2. गोल्डन ईगल, यूरोप
यह दुनिया का दूसरा सबसे शानदार ट्रेन हैं। अगर आप साइबेरिया घूमना चाहते हैं तो गोल्डन ईगल सबसे बेस्ट ट्रेन है। इस ट्रेन में 2 रेस्टोरेंट और एक बार भी है। इसमें एक होटल से भी ज्यादा सुबिधाएं हैं। 

3. महाराजा एक्सप्रेस, भारत
दुनिया के शानदार ट्रेन के लिस्ट में भारत का ये ट्रेन शामिल हैं। इसे 2012, 2013 और 2014 में विश्व की सबसे लक्ज़री ट्रेन के पुरूस्कार से नवाजा जा चुका है। आपको बता दें की भारत के इस ट्रेन में 2 रेस्टोरेंट और 2 बार भी हैं। 

4. रोवोस रेल, अफ्रीका
शानदार ट्रेनों की लिस्ट में इसका स्थान चौथा हैं। इस वातानुकूल ट्रेन में एक मिनी बार भी उपलब्ध है। पढ़ने का शौक रखने वालो के लिए लाइब्रेरी की भी सुविधा दी गई है। इस ट्रेन में कई तरह की सुबिधाएं मौजूद हैं। 

5. रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स, भारत
आपको बता दें की इस ट्रेन की शुरूआत शुरुआत 2009 में हुई थी। इस ट्रेन में 22 कोच हैं, जिसमे एक सुपर डीलक्स सलून, 13 डीलक्स सलून, 2 रेस्टोरेंट और 2 बार हैं। ट्रैन में जिम और स्पा की सुविधा भी उपलव्ध है। ये ट्रेन अपनी सुबिधाओं के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। 

0 comments:

Post a Comment