न्यूज डेस्क: इस दुनिया में जितने भी देश हैं उन सभी देशों में दो तरह के लोग होते हैं। एक लोग जिन्हे मांसाहारी भोजन पसंद आता हैं तो कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो शाकाहारी भोजन करना पसंद करते हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे दुनिया के कुछ ऐसे देशों के बारे में जहां के लोग सबसे ज्यादा मांसाहारी हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
हालिया आंकड़ा के मुताबिक़ अमरीका और ऑस्ट्रेलिया ने वार्षिक मांस की खपत के लिहाज़ से सबसे ऊंचा पायदान हासिल किया हैं। इस देश के लोग सबसे ज्यादा मांसाहारी भोजन करते हैं। यहां मांसाहारी भोजन की मांग सबसे ज्यादा हैं।
वहीं, न्यूजीलैंड और अर्जेंटीना ने प्रतिव्यक्ति 100 किलोग्राम मांस की खपत के हिसाब से सबसे ऊंचा स्थान हासिल किया हैं। यहाँ के लोग भी मांसाहारी भोजन करना ज्यादा पसंद करते हैं।
दरअसल, पश्चिमी देशों में, ख़ासकर पश्चिमी यूरोप के ज़्यादातर देशों में प्रति व्यक्ति वार्षिक मांस की खपत 80 से 90 किलोग्राम है। इन देशों के ज्यादा तर लोग मांसाहारी हैं।
एक ताजा रिपोट के अनुसार दुनिया के अमीर देशों में सबसे ज़्यादा मांस खाया जाता है, और जिन देशों में आय कम है वहां के लोग मांस कम खाते हैं।
तेजी से प्रगति करते देश चीन और ब्राज़ील ने हाल के सालों में तेजी से आर्थिक प्रगति की है। इसके साथ ही इन देशों में मांस के उपभोग में वृद्धि हुई है।
भारत में 1990 के बाद से अब तक औसत आय में तिगुनी वृद्धि हुई है। लेकिन मांस की खपत में बढ़ोतरी नहीं हुई है। एक देशव्यापी सर्वे के मुताबिक़, भारत में दो तिहाई लोग कम से कम किसी एक तरह का मांस खाते हैं। इसके बावजूद और देश के मुकाबले भारत में मांस की खपत कम ही रही है।
0 comments:
Post a Comment