ज्यादा बीमार पड़ते है इस ब्लड ग्रुप के लोग - शोध

शोध- इस दुनिया में प्रतिदिन कई तरह के रिसर्च होते हैं ताकि लोगों को इसके बारे में सही जानकारी मिल सके। एक रिसर्च में उस शोधकर्ताओं ने उस ब्लड ग्रुप वाले लोगों के बारे में खुलासा किया हैं। जिनमे बीमारी होने के चांस ज्यादा होता हैं। आज इसी विषय में इस शोध के अनुसार जानने की कोशिश करेंगे की वो कौन सा ब्लड ग्रुप हैं। जिसे बीमारी का खतरा ज्यादा हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से।  
नीदरलैंड के मेडिकल सेंटर ग्रोनिगन विश्वविद्यालय के छात्र व प्रमुख लेखक तीसा कोले ने कहा कि शोध से पता चलता है कि गैर-ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों में दिल से जुड़े रोगों और दिल का दौरा पड़ने का खतरा 9 फीसदी ज्यादा होता है। इसमें खास तौर से मायोकार्डिल इंफ्रेक्शन शामिल है। ये लोग अपने जीवन में ज्यादा बीमार पड़ते हैं। 

शोध के नतीजों से पता चलता है कि वॉन विलेब्रैंड फैक्टर की ज्यादा मात्रा की वजह से ह्रदय रोज का खतरा ज्यादा हो जाता है। आपको बता दें की विलेब्रैंड फैक्टर एक रक्त का थक्का जमाने वाला प्रोटीन है, जो कि थ्रोंबोटिक प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है। 

ए ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ज्यादा कोलेस्ट्रॉल के लिए जाना जाता है, जो कि दिल के दौरे की प्रमुख वजहों में से एक है। इसके बारे में सभी व्यक्ति को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि वो अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से खुद का ख्याल रख सके। 

इस शोध के लिए ओ और गैर-ओ ब्लड ग्रुप का एक मेटा विश्लेषण किया गया। इसमें मायोकार्डियल इंफ्रेक्शन (हार्ट अटैक), कोरोनरी धमनी रोग, हृदयगति थमना, हृदय संबंधी अन्य घटनाओं और मृत्युदर का विश्लेषण किया गया। 

इस शोध को करने वाले वैज्ञानिक कोले ने ये सुझाव दिया की ब्लड ग्रुप को दिल के दौरे की रोकथाम, कोलेस्ट्रॉल, उम्र, और सिस्टोलिक रक्तचाप के खतरों के मूल्यांकन में शामिल किया जाना चाहिए। ताकि लोगों को इस समस्या से बचाया जा सके और उन्हें जागरूक किया जा सके। 

0 comments:

Post a Comment