हेल्थ डेस्क: देसी गुड़ में आयरन, कैल्शियम और मेग्नेशियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता हैं। जो इंसान के हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता हैं। इससे शरीर की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं और शरीर में ताकत आती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे इसके फायदे के बारे में की इससे कौन-कौन सी बीमारियां दूर होती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
1 .एनीमिया की बीमारी : दरअसल देसी गुड़ आयरन का एक अच्छा स्रोत होता हैं। इसके सेवन से एनीमिया की बीमारी दूर हो जाती हैं। साथ ही साथ शरीर में आयरन और हीमोग्लोबिन की कमी नहीं होती हैं। इसलिए सभी व्यक्ति को इसका सेवन करना चाहिए। ये हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इससे शरीर में नए ब्लड का निर्माण होता हैं।
2 .अर्थराइटिस की बीमारी : अगर किसी व्यक्ति को अर्थराइटिस की बीमारी हैं तथा उनके जोड़ों में दर्द की समस्या बनी रहती हैं। उनके लिए देसी गुड़ बहुत लाभकारी होता हैं। इसके सेवन से जोड़ों के दर्द दूर हो जाते हैं। साथ ही साथ अर्थराइटिस में भी धीरे धीरे कमी होने लगती हैं। इसलिए अर्थराइटिस के मरीज दूध के साथ इसका सेवन करें।
3 .डिमेंशिया की बीमारी : देसी गुड़ में विटामिन और आयरन भरपूर मात्रा में होता हैं। जो दिमाग के स्ट्रेस लेवल को कम करने का काम करता हैं। इससे इंसान की मानसिक स्थिति अच्छी रहती हैं। साथ ही साथ धीरे धीरे डिमेंशिया की बीमारी से भी छुटकारा मिल जाता हैं। इससे इंसान की याददाश्त अच्छी रहती हैं और दिमाग का न्यूरो सिस्टम मजबूत होता हैं। इसलिए इसका सेवन जरूर करें।
0 comments:
Post a Comment