जानें कितना पढ़ा-लिखा है हमारा देश भारत

न्यूज डेस्क: पूरी दुनिया में दुनिया से अशिक्षा को समाप्त करने के लोगों पर काम हो रहा हैं। अशिक्षा को खत्म करने के लिए अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस भी मनाया जाता है और भारत में विश्व साक्षरता दिवस मनाता हैं। आज के समय में भारत ने भी शिक्षा के क्षेत्र में काफी तरक्की की है। लेकिन क्या आप जानते हैं की हमारा देश कितना पढ़ा-लिखा हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से। 
साल 2011 तक के आंकड़ों के अनुसार भारत में 74 फीसदी नागरिक साक्षर हैं यानि की इतने प्रतिशत लोग पढ़े-लिखे हैं। आपको बता दें की राज्यों के अनुसार केरल में सबसे ज्यादा साक्षरता प्रतिशत 93.91 फीसदी हैं जबकी बिहार में सबसे कम 63.82 फीसदी बच्चे पढ़े लिखे हैं। 

आपको जानकर इस बात की हैरानी होगी की साक्षरता के क्षेत्र में विश्व में भारत का 131वां स्थान है। जो हर भारतीय के लिए एक चिंता का विषय हैं। क्यों की दुनिया में बहुत सारे देश भारत से ज्यादा पढ़े-लिखे हैं। एक रिपोट की मानें तो भारत में अभी भी करीब 60 लाख बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं। 

दुनिया के 127 देशों में 101 देश ऐसे हैं, जो पूर्ण साक्षरता हासिल करने से दूर है, जिनमें भारत शामिल है। आंकड़ों के अनुसार भारत में सबसे ज्यादा निरक्षर व्यस्क रहते हैं। आज के इस साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया में आज भी हम कई देशों से पीछे हैं जो हमारे देश के लिए एक चिंता का विषय हैं। 

हमारे देश की बढ़ती जनसंख्या और गरीबी हमारे देश के लिए एक अभिशाप की तरह हैं। क्यों की अगर हमे दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना हैं तो सबसे पहले गरीबी को दूर करना होगा और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल करनी होगी। क्यों की बिना शिक्षा हम किसी भी चीज की कल्पना नहीं कर सकते हैं। 

0 comments:

Post a Comment