हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में यौन संबंध के दौरा कई तरह की बीमारियां फैलती हैं। इसके बारे में कपल को सही जानकारी होनी चाहिए ताकि वो खुद का ख्याल रख सके। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे उस बीमारी के बारे में जो यौन संबंध से फैलती हैं। इससे शरीर में कई तरह की परेशानियां जन्म ले लेती हैं। तो आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से।
सिफिलिस की बीमारी :
मेडिकल साइंस के एक अध्ययन के अनुसार सिफिलिस टी पैलिडम बैक्टीरिया द्वारा फैलने वाला संक्रमण है, जो त्वचा पर होने वाले सिफिलिटिक छाले और श्लेष्मा झिल्ली में ट्रांसफर हो जाता है। यह ऐसा यौन संक्रमण है, जिसका समय से इलाज नहीं कराए जाने पर गंभीर बीमारी का रूप ले सकती हैं। ये इंसान के हेल्थ के लिए खतरनाक होता हैं।
डॉक्टरों की मानें तो यह संक्रमण मौखिक(ओरल), गुदा और योनि संबंधित यौन संबंधों के दौरान इस बीमारी के फैलने की ज्यादा संभावना होती है। इसलिए सभी लोगों को इसके बारे में सही जानकारी होनी चाहिए ताकि लोग खुद का ख्याल रख सके।
इस बीमारी के संकेत।
इस बीमारी के कारण पुरुषों के लिंग में जबकि महिलाओं के गर्भाशय, योनि या फिर इन दोनों अंगों के बाहरी हिस्से पर अल्सर हो सकता है। इससे बुखार, गले में खराश की समस्या होती हैं। इसके अलावा लंबे समय तक कमजोरी और बेचैनी भी हो सकती है। शरीर के विभिन्न हिस्सों के मांसपेशियों में और खासकर जोड़ों में भी दर्द हो सकता है। आंखों की रोशनी कम हो सकती हैं। अगर किसी महिला या पुरुष के साथ ऐसी समस्या होती हैं तो उसे सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए ताकि इस समस्या से छुटकारा मिल सके।
0 comments:
Post a Comment