हेल्थ डेस्क: डेलीमेल में प्रकाशित एक खबर के अनुसार एक शोध में यह पता चला है कि अगर इंसान अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से आहार लेते हैं तो उनकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा। इससे इंसान की सेहत अच्छी रहेगी तथा शरीर में बीमारी होने के चांस भी कम जाएंगे। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से की ब्लड ग्रुप के अनुसार करें भोजन, हमेशा रहेंगे स्वस्थ और फ़िट।
'A' ब्लड ग्रुप
इस ब्लड ग्रुप के लोगों के लिए हरी सब्जियां, फल, अंकुरित भोजन फायदेमंद है। क्योंकि ए ब्लड ग्रुप वालों का रोग प्रतिरोधी तंत्र कमजोर होता है इसलिए उन्हें मीट, मछली, अंडा जैसे मांसाहार का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
'B' ब्लड ग्रुप
आपको बता दें की इस ब्लड ग्रुप वाले हरी सब्जियां, अंडे, कुछ मीट और कम वसा वाले डेयरी उत्पाद का सेवन कर सकते हैं। इन ब्लड ग्रुप वालों को कॉर्न, गेंहू, दालें, टमाटर, मूंगफली और तिल को ज्यादा खाने से बचना चाहिए।
'AB' ब्लड ग्रुप
इस ब्लड ग्रुप वालों को हाई प्रोटीन डाइट का सेवन करना चाहिए। इसमें मांस-मछली, सब्जियां, कार्बोहाइड्रेट, दूध, दही को शामिल कर सकते हैं। इस तरह का भोजन करने से इनके शरीर को फायदा पहुंचता है तथा शरीर स्वस्थ और फ़िट रहता हैं। लेकिन इन्हे रेड मीट से परहेज करना चाहिए।
'O' ब्लड ग्रुप
इस ब्लड ग्रुप वालों को पेट से जुड़ी परेशानी होती है लेकिन इसके बावजूद ये लोग हाई प्रोटीन डाइट जैसे दाल, मछली, अंडे का सेवन कर सकते हैं। ये इनके हेल्थ के लिए फायदेमंद रहेगा।
0 comments:
Post a Comment