तुलसी के पास दीपक जलाते हैं, तो जरूर याद रखें ये 3 बातें

धर्म डेस्क: हिन्दू धर्म में तुलसी के पास दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता हैं। इससे जीवन की सभी परेशानियां दूर होगी और इंसान को कष्टों से मुक्ति मिल जाती हैं। इससे जीवन पर देवी-देवताओं की कृपा भी बनी रहती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसी बातों के बारे में जिन बातों का ध्यान दीपक जलाते समय जरूर रखें।

1 .ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी के पास दीपक जलाने से पहले अक्षत का आसन जरूर लगाए और उस आसन पर अपनी श्रद्धानुसार घी या तेल का दीपक जलाएं। इससे आपके जीवन पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा बनी रहेगी।

2 .तुलसी के पास दीपक शाम को जलाना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाती हैं और इंसान को सुख, समृद्धि प्राप्त होती हैं।

3 . तुलसी के पास दीपक जलाते समय चावल का प्रयोग करने से दरिद्रता दूर होती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इससे दुख-दर्द समाप्त होते हैं तथा इंसान को चारों ओर से खुशियां मिलती हैं और इंसान खुद को भाग्यशाली महसूस करता हैं।

0 comments:

Post a Comment