एक रिपोट के मुताबिक भारत अपने देश की सीमाओं को सुरक्षित बनाने के लिए पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट को और भी ज्यादा मात्रा बना रहा हैं। डीआरडीओ के आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट द्वारा तैयार किया गया ये रॉकेट 60 किलोमीटर तक अपने दुश्मनों को कुछ ही सेकेंड में ही बर्बाद कर सकता हैं।
इस रॉकेट सिस्टम की सबसे बड़ी ताकत है की ये 44 सेकंड में बारह रॉकेट दागने में सक्षम है। युद्ध के हालात में इसे दुनिया का सबसे घातक और आधुनिक हथियार माना जा रहा हैं। इस खतरनाक हथियार से बच पाना दुश्मनों के लिए नामुमकिन हैं।
जानकार बताते हैं की युद्ध की स्थिति में पिनाका दुश्मन के बंकरों को मिनटों में भेद देगा। इसकी ताकत इतनी जबरदस्त हैं की ये तीन वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में एक साथ दुश्मन के कई ठिकानों को बर्बाद कर सकता हैं। हाल ही में भारत ने चीन से लगी सीमा पर भी इसे तैनात किया हैं।
0 comments:
Post a Comment