न्यूज डेस्क: भारत की महिलाएं आज पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में शामिल हैं भारत की मिसाइल वुमेन टेसी थॉमस।आज इन्ही के बारे में जानने की कोशिश करेंगे विस्तार से। जिसे जानकर आपको गर्व महसूस होगा।
1 .आपको बता दें की केरल के अलेप्पी में मिसाइल वुमेन टेसी थॉमस का जन्म हुआ था।
2 .मिली जानकारी के मुताबिक टेसी को डीआरडीओ और आईएएस दोनों एग्जाम में सलेक्शन हुआ था। लेकिन इन्होने डीआरडीओ को चुना और वर्ष 1988 में वह DRDO में वैज्ञानिक के पद पर शामिल हुईं।
3 .टेसी थॉमस परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि’ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसलिए इन्ही मिसाइल वुमेन भी कहा जाता हैं।
4 .उन्होंने पृथ्वी, आकाश, अग्नि, नाग, धनुष, त्रिशूल और ब्रह्मोस जैसी मिसाइलों के अनुसन्धान और विकास पर काम किया हैं।
5 .आपको बता दें की अग्नि के सफल परीक्षण के बाद टेसी को अग्निपुत्री टेसी थॉमस का नाम दिया गया। उन्होंने अग्नि मिसाइल के एडवांस वर्जन पर काम करना शुरू किया और अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया।
0 comments:
Post a Comment