न्यूज डेस्क: आज के समय में चीन एक मात्र ऐसा देश है जो विस्तारवादी नीति के राह पर चल पड़ा हैं। इससे दुनिया के कई देशों को खतरा महसूस हो रहा हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे दुनिया के 6 ऐसे देश के बारे में जिसपर चीन अवैध रूप से कब्ज़ा किये बैठा हैं।
एक रिपोट की मानें तो साल 1949 में कम्युनिस्ट शासन आते ही चीन ने तिब्बत, पूर्वी तुर्किस्तान और इनर मंगोलिया पर कब्जा किया। आज के समय में चीन इन देशों पर कब्ज़ा किये बैठा हैं तथा यहां अपना राज चलाता हैं। साथ ही साथ यहां के लोगों पर जुल्म करता हैं।
खबर के मुताबिक हॉन्गकॉन्ग 1997 से और मकाउ 1999 से चीन के कब्जे में हैं। आपने चीन के नक्शे में 6 देश पूर्वी तुर्किस्तान, तिब्बत, इनर मंगोलिया या दक्षिणी मंगोलिया, ताइवान, हॉन्गकॉन्ग और मकाउ देखे ही होंगे। ये वो देश हैं, जिन पर चीन ने कब्जा कर रखा है या इन्हें अपना हिस्सा बताता है। इन देशों को चीन अपने देश का एक राज्य घोषित कर रखा हैं।
अमेरिकी थिंक टैंक के एक रिपोट के मुताबिक चीन 6 देशों की 41.13 लाख स्क्वायर किमी जमीन पर कब्ज़ा किये बैठा हैं। इतना ही नहीं परमाणु संपन्न देश भारत के 43 हजार वर्ग किमी जमीन भी चीन के पास हैं और चीन इसपर कब्ज़ा किये बैठा हैं।
0 comments:
Post a Comment