न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में चीन पूरी दुनिया में कोरोना फैलाकर अकड़ दिखा हैं। इस अकड़ को शांत करने के लिए दुनिया भर के देश चीन को घेरने की प्लानिंग कर रहे हैं। जिससे ड्रैगन बौखलाया हुआ हैं तथा सभी देशों को युद्ध की धमकी तक दे रहा हैं।
इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर प्रसाद जापान की यात्रा कर सकते हैं। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पिओ भी भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के समूह ‘क्वाड’ की दूसरी मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए टोक्यो की यात्रा करेंगे। इससे चीन की परेशानी बढ़ सकती हैं। इसलिए चीन बौखलाया हुआ हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक क्वाड भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अनौपचारिक रणनीतिक वार्ता का मंच है। इस मंच पर चीन को घेरने की भी रणनीति बन सकती हैं। साथ ही साथ चीन को सबक सिखाने का प्लान भी तैयार हो सकता हैं।
आपको बता दें की भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली इस वार्ता से चीन इतना खफा है कि उसने इन चार देशों के समूह को एक तरह की गुटबाजी बता रहा हैं तथा इसका विरोध भी कर रहा हैं।
0 comments:
Post a Comment