न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा हैं जो कभी भी युद्ध में बदल सकता हैं। सबसे बड़ी बात यह है की दोनों ही देश ताकतवर के साथ साथ परमाणु संपन्न भी हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की भारत-चीन की परमाणु नीति क्या हैं। कौन किसपर पहले हमला कर सकता हैं।
एक रिपोट की मानें तो भारत की परमाणु नीति का आधार 'नो फर्स्ट यूज़' यानी परमाणु अस्त्रों का पहले उपयोग नहीं करना रहा है, लेकिन भारत का कहना है की हमला होने की स्थिति में भारत अपने दुश्मनों को कड़ा जवाब दे सकता हैं। भारत किसी दूसरे परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र के खिलाफ अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा। लेकिन अगर कोई उसपर हमला करता हैं तो उसपर हमला करने से पीछे भी नहीं हटेगा।
वहीं अगर बात चीन की करें तो चीन ने परमाणु परीक्षण के पश्चात् विश्व में सर्वप्रथम नो फर्स्ट यूज़ की नीति की घोषणा की थी। चीन ने कहा था की वो अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल तब तक नहीं करेगा, जब तक कोई उसपर परमाणु हथियारों से हमला ना करें।
0 comments:
Post a Comment