युद्ध की तैयारी में जुटा पाकिस्तान, ये देश दे रहा जंगी साजोसामान

न्यूज डेस्क: पाकिस्तान जब-जब भारत के साथ भिड़ा है तब-तब उसे मुंह की खानी पड़ी हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही हैं की पाकिस्तान भारत के साथ बड़े स्तर पर युद्ध की तैयारी कर रहा हैं। इसके लिए उसकी मदद तुर्की और चीन कर रहा हैं।

एक रिपोट के मुताबिक पाकिस्तानी नौसेना अपनी युद्धक ताकत को बढ़ाने की तैयारी में जुट गई है। इसको लेकर कई तरह के साजोसमान ख़रीदे जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार तुर्की की सरकारी कंपनी पाकिस्तान को कई तरह के हथियार दे रही हैं।

खबर के अनुसार पाकिस्तान के नौसेना में चीनी फ्रिगेट्स और 2023 से 2025 के बीच में तुर्की में बने हुए मध्यम श्रेणी के कई जहाजों शामिल हो सकते हैं। पाकिस्तान चीनी डिजाइन पर आधारित टाइप 039 बी युआन क्लास की 8  पनडुब्बी खरीद रहा हैं।

वहीं पाकिस्तान और तुर्की को नौसेना युद्धपोत टोही, सर्विलांस, अर्ली वॉर्निंग, एंटी सबमरीन वॉरफेयर जैसी हथियार बना रही हैं। आपको बता दें की इसके साथ ही साथ पाकिस्तान चार जिन्ना-श्रेणी के फ्रिगेट भी बना रहा हैं। इससे पाकिस्तानी नौसेना ताकतवर हो सकती सकती हैं।

0 comments:

Post a Comment