न्यूज डेस्क: चीन पूरी दुनिया में कोरोना वायरस फैलाकर एक सुपरपावर देश बनना चाहता था। वो आर्थिक और सैन्य शक्ति में अमेरिका से आगे निकलना चाहता था। लेकिन उसकी चाल अब उसपर भी भारी पड़ता दिख रहा हैं। पूरी दुनिया में चीन की बेइज्जती हो रही हैं। जिससे ड्रैगन अलग-थलग पड़ता जा रहा हैं।
अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण एजेंसी प्यू रिसर्च के एक ताजा सर्वे में अधिकांश देशों के लोगों ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी को संभालने में चीन ने बहुत बुरा काम किया है। पूरी दुनिया के लोग चीन से खफा हैं वो किसी भी बात पर चीन का विश्वास नहीं करना चाहते हैं। दुनिया भर के लोगों में चीन के प्रति नकारात्मक भावना उत्पन हो गई हैं।
सर्वेक्षण में शामिल देशों में अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, जापान और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं। इस सर्वे के अनुसार फ्रांस, जापान और इटली को छोड़कर हर देश में चीन को लेकर भारी गुस्सा देखने को मिला है।
ऑस्ट्रेलिया के 81 फीसदी लोगों की राय में चीन उनका दुश्मन है। जबकि 74 फीसदी ब्रिटिश नागरिकों चीन के बारे में नकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं। इस सर्वे से चीन की अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती हुई हैं। चीन को अब ये समझ आ गया होगा की दुनिया में उसकी छवि कैसी हैं।
0 comments:
Post a Comment