न्यूज डेस्क: यूपी में पंचायन चुनाव की तैयारी तेज हो गई हैं। यहां वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के बाद अब परिसीमन और आरक्षण का इंतजार किया जा रहा हैं। मिली जानकारी के मुताबिक योगी सरकार पंचायत चुनाव में मिलने वाले आरक्षण का बहुत जल्द ऐलान कर सकती हैं।
खबर के अनुसार इस बार के पंचायत चुनाव में सरकार सामान्य वर्ग को दस फीसदी आरक्षण देने पर विचार कर रही है। इसको लेकर बहुत जल्द निर्णय लिया जायेगा। राज्य पंचायती विभाग इन लोगों को आरक्षण देने की तैयारी कर ली हैं।
वहीं यूपी पंचायत में आरक्षण के दौरान सबसे पहले 21 फीसदी सीटें अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए आरक्षित की जाएंगी। इनमें से सर्वाधिक अनुसूचित जाति वाली दस सीटें महिला श्रेणी में घोषित होंगी। इन सीटों का भी ऐलान बहुत जल्द किया जायेगा।
आपको बता दें की यूपी पंचायन चुनाव में एससी का आरक्षण पूरा करने के बाद 27 प्रतिशत सीटें पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होंगी। बीसी का आरक्षण होने के बाद कुल में से एक तिहाई सीटें महिला वर्ग के लिए आरक्षित की जाएंगी। शेष सीटें सामान्य रहेंगी। इन सीटों की घोषणा राज्य पंचायती विभाग के द्वारा की जाएगी।
0 comments:
Post a Comment