धर्म डेस्क: भगवान विष्णु को सृष्टि का पालनहार माना गया हैं। उसकी कृपा से जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं और जीवन में खुशियां आती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे कुछ ऐसे तरिके के बारे में जिस तरिके के द्वारा आप भगवान विष्णु को प्रसन्न कर सकते हैं।
1 .श्री हरि को प्रसन्न करने के लिए आप ''ऊं नमो नारायणाय या ऊं नमो भगवते वासुदेवाय'' मंत्र जपें इसके बाद भगवान से अपनी मनोकामना कहें। इससे आपकी मनोकामनाएं पूरी होगी तथा पाप और कष्ट से मुक्ति मिल जाएगी।
2 .पूजा के दौरान आप पीला कपड़ा पहन कर भगवान श्री हरि की प्रतिमा को पंचामृत और गंगाजल से स्नान कराएं। इससे आपके सारे पाप और कष्ट खत्म हो जाएंगे तथा आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आएगी।
3 .श्री हरि से यश, प्रतिष्ठा और उन्नति की कामना के लिए, ऊँ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।। मंत्र का जाप करें।
4 .पूजा के दौरान भगवान विष्णु पर केसर, चंदन, फूल, तुलसी की माला, पीताम्बरी वस्त्र ,कलावा, फल चढ़ाएं। इससे उनकी कृपा जीवन पर बनी रहेगी।
5 .श्री हरि की आरती करने से पाप और कष्ट दूर होते हैं तथा जीवन में खुशियों की दस्तक होती हैं। इससे इंसान कप सुख और समृद्धि प्राप्त होता हैं।
0 comments:
Post a Comment