न्यूज डेस्क: यूपी में बिजली विभाग के निजीकरण को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। बिजली विभाग के कर्मचारी हडताप पर गए हुए थे। जिसके कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बिजली का संकट उत्पन हो गया था।
मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के कई जिलों में विधुत की आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए योगी सरकार ने निजीकरण का फैसला फिलहाल तीन महीने के लिए टाल दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियोंं ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी।
खबर के मुताबिक सरकार के एलान के बाद बिजली कर्मचारी संयुक्त परिषद ने हड़ताल खत्म की घोषणा की साथ ही साथ सभी कर्मचारियों से काम पर लौटने को कहा। आपको बता दें की बिजली सेवा प्रभावित होने से पानी की आपूर्ति भी बंद रही, जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
बिजली कर्मचारियों ने निजीकरण को लेकर सरकार को अनिश्चितकालीन हड़ताल और जेल भरो आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। जिसके बाद सरकार ने निजीकरण के फैसले को तीन महीने तक के लिए टाल दिया हैं।
0 comments:
Post a Comment