न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव जारी हैं तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान भारत से युद्ध की तैयारी कर रहा हैं। इसके लिए वो अपने नौसेना को मजबूत बना रहा हैं तथा अपनी सेना में कई तरह के घातक हथियार को शामिल कर रहा हैं।
एक रिपोट की मानें तो पाकिस्तान, चीन और तुर्की की सहायता से अपने सैन्य शक्ति को मजबूत कर रहा हैं। इसके लिए वो कुछ वर्षों में चार चीनी फ्रिगेट्स और तुर्की में बने हुए मध्यम श्रेणी के कई जहाजों को अपनी नौसेना में शामिल करेगा।
बता दें की बुधवार को पाकिस्तानी नौसेना के चीफ ऑफ नेवल स्टाफ ने कहा कि पाकिस्तान अपनी महत्वाकांक्षी आधुनिकीकरण योजना के जरिए 50 से ज्यादा युद्धपोतों को अपनी नौसेना में शामिल करेगा। इसमें 20 से ज्यादा प्रमुख जंगी जहाज होंगे। पाकिस्तान की ये तैयारी इस बात की ओर इसारा कर रही हैं की पाकिस्तान अपनी सैन्य ताकत को भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर सकता हैं।
हालांकि भारत, पाकिस्तान के हर चाल और हरकत पर नजर बनाये हुए हैं। भारतीय सेना चीन और पाकिस्तान दोनों से निपटने के लिए तैयार हैं। क्यों की आज का भारत सैन्य ताकत में दुनिया की बड़ी महाशक्तियों में शामिल हैं।
0 comments:
Post a Comment