न्यूज डेस्क: आज के वर्तमान समय में भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव लगातार जारी हैं। दोनों ओर की सेनाएं भी आमने-सामने हैं। वहीं चीनी मीडिया बार-बार भारत को युद्ध की धमकी दे रहा हैं तथा भारत को 1962 युद्ध की याद दिला रहा हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे एक ऐसे युद्ध के बारे में जिस युद्ध में 300 से ज्यादा चीनी सैनिक मारे गए थे।
आपको बता दें की 1967 में भारत और चीन के बीच एक युद्ध हुआ था। इस युद्ध के बारे में बहुत से लोगों को जानकारी तक नहीं हैं। क्यों की मीडिया ने कभी इस युद्ध के बारे में लोगों को जानकारी नहीं दी और हम हमेशा ये समझते रहे की चीन हमसे मजबूत हैं।
एक रिपोट के मुताबिक साल 1967 में चीनी सैनिक ने अचानक सिक्किम के नाथुला और चो ला में भारतीय सैनिकों से झड़प शुरू कर दी। चीन इन इलाकों से भारतीय सैनिकों को हटाना चाहता था। देखते ही देखते दोनों ओर की सैनिकों के बीच युद्ध शुरू हो गया हैं। इस युद्ध में भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों की वो हालात कर दी की चीन आज भी भारतीय सैनिकों से खौफ खाता हैं।
खबर के मुताबिक इस युद्ध में भारत के 88 सैनिक शहीद हुए जबकि भारत की तरफ से जवाबी कार्रवाई में चीन के 340 सैनिक मारे गए। चीन भारतीय सेना के इस पराक्रम के आगे घुटने टेक दिया। उस समय भारत के प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थी।
0 comments:
Post a Comment